'हार्ड हिंदुत्व' vs 'सॉफ्ट हिंदुत्व'... योगी-अखिलेश की 2027 की तैयारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्ड हिंदुत्व की रणनीति अपनाई है. वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की नीति अपना रहे हैं.
यूपी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने लगे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर अपने हार्ड हिंदुत्व वाले मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं, अखिलेश यादव हार्ड हिंदुत्व के पलटवार के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा ले रहे हैं, फिर चाहे इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवाने की बात हो या रामचरितमानस बंटवाने की. सपा फिलहाल धार्मिक मुद्दों पर आक्रामकता से बचती नजर आ रही है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी 8 महीने से अधिक का वक्त बचा हुआ है, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो दिनों में दो ऐसे बयान दिए हैं, जिसने प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल मचा दी है. सीएम योगी ने एक दिन पहले गौमाता को लेकर बड़ा बयान दिया.
उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का ज्ञापन देने वाले मौलानाओं को अपने ही अंदाज में समझाया. बकरीद के दौरान सोशल मीडिया पर गौमाता की फोटो पोस्ट करने वालों को भी सीधे-सीधे कड़ा संदेश दे दिया. वहीं, मंगलवार को कुशीनगर से उन्होंने समाजवादी पार्टी को एक बार फिर रामद्रोही कहकर हमला बोला.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालिया विधानसभा चुनावों में अपने भाषणों के जरिए जनता को सीधा संदेश दिया है. साफ है कि यूपी चुनाव 2027 में सीएम योगी अपने पुराने ही अवतार में उतरेंगे. विकास योजनाओं पर भी बात होगी. लेकिन, 2024 लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए वोटरों को एकजुट कर बूथ तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास पूरे होंगे.
ऐसे में सीएम योगी ने जनमानस को छूने वाले मुद्दों पर बहस शुरू कर दी है. इसके पीछे की वजह लोगों तक अपनी बातों को पूरी तरह पहुंचाना माना जा रहा है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर की जनसभा में पाकिस्तान से लेकर समाजवादी पार्टी के रामद्रोही होने तक के मुद्दे को छेड़ा. पुलवामा हमले और उसके बाद लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइल से दुश्मन देश को थर्राने के मुद्दे को सीएम योगी छेड़ते दिखे. वहीं, राम मंदिर का मुद्दा भी सीएम ने जोरदार तरीके से छेड़ा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 498 वर्ष पहले राम मंदिर को तोड़ा गया. वर्ष दर वर्ष बीतते गए. आजादी के बाद भी कई दशक बीत गए. कई पीढ़ियां खप गई, कई युग बीत गए और लोग मंदिर के लिए लड़ते रहे.
सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम में पूरे देश की भावनाएं जुड़ी थी, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम को गति तब मिल पाई जब डबल इंजन की बीजेपी की सरकार बन पाई. सीएम ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद ही इसको बनवा सकती थी. लेकिन, कांग्रेस ने नहीं बनने दिया. समाजवादी पार्टी घोषित रामद्रोही है. वह राम मंदिर नहीं बनने देना चाहती थी, ये लोग लगातार बाधा पैदा कर रहे थे.
सीएम योगी ने कुशीनगर की जनसभा में बीजेपी के नारे और लोगों के संकल्प का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राम भक्तों ने उद्घोष किया था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे. आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →