TCS नासिक केस: जाकिर नाइक के वीडियो से ब्रेनवॉश करने की थी कोशिश!
टीसीएस नासिक के यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले में दाखिल चार्जशीट में कई गंभीर आरोप सामने आए हैं. पीड़िता ने दावा किया है कि उसे मानसिक तनाव कम करने के नाम पर इस्लाम से जुड़ी बातें बताई गईं और जाकिर नाइक, तारिक जमील तथा अन्य इस्लामी उपदेशकों के वीडियो दिखाए गए. मामले की जांच एसआईटी कर रही है.
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय से जुड़े चर्चित यौन उत्पीड़न और कथित जबरन धर्मांतरण मामले में दाखिल चार्जशीट ने कई नए और गंभीर आरोपों को सामने ला दिया है. पुलिस की तरफ से अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे योजनाबद्ध तरीके से धार्मिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की गई और इस प्रक्रिया में विभिन्न इस्लामी उपदेशकों के वीडियो भी दिखाए गए. यह मामला देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज उस शिकायत से जुड़ा है, जिसे टीसीएस की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी ने दर्ज कराया था. चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता की मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे मानसिक तनाव कम करने के नाम पर धार्मिक रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया.
पीड़िता ने अपने बयान में दावा किया है कि उसे बताया गया कि यदि वह इस्लाम धर्म स्वीकार कर लेती है तो उसका मानसिक तनाव कम हो जाएगा. उसने पुलिस को बताया कि धीरे-धीरे वह इन बातों पर विश्वास करने लगी थी. उसके अनुसार आरोपियों ने एक सुनियोजित मनोवैज्ञानिक और धार्मिक प्रभाव अभियान चलाया, जिसके जरिए उसकी सोच को बदलने का प्रयास किया गया.
चार्जशीट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार और निदा खान शामिल हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाहित दानिश शेख ने उससे शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया. जब उसने भविष्य और परिवार की स्वीकृति को लेकर चिंता जताई तो उसे भरोसा दिलाया गया कि धार्मिक मार्ग अपनाने से उसकी परेशानियां कम हो जाएंगी. पीड़िता के बयान के मुताबिक उसे कहा गया कि वह भगवान के भजन सुनना और मंदिर जाना कम कर दे तथा तस्बीह पढ़े. आरोप है कि उसे यह भी बताया गया कि अल्लाह का नाम लेने और इस्तिगफार पढ़ने से उसके पाप कम होंगे और मानसिक तनाव घटेगा.
चार्जशीट में दर्ज बयान के अनुसार दानिश शेख ने उसे पाकिस्तान के इस्लामी धर्मगुरु और तबलीगी जमात से जुड़े उपदेशक तारिक जमील के वीडियो देखने और उनके भाषण सुनने के लिए कहा. इसके अलावा तौसीफ अत्तार ने उसे अपने मोबाइल पर जाकिर नाइक और पाकिस्तानी इस्लामी विद्वान डॉ. इसरार अहमद के वीडियो खोजकर देखने और सुनने की सलाह दी. पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपियों के कहने पर ये वीडियो देखे. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे इस्लामी मान्यताओं और धार्मिक अवधारणाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता था. इनमें इब्राहिम की कहानियां, बकरीद, जमजम का पानी, कुर्बानी, जन्नत और जहन्नुम जैसी बातें शामिल थीं. उसका कहना है कि समय के साथ वह इन बातों को सच मानने लगी थी.
चार्जशीट में एक अन्य गंभीर आरोप भी शामिल है. पीड़िता के अनुसार दानिश शेख को उसके बैंक खातों, यूपीआई पिन और बैंक में जमा रकम की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने इन दावों को भी जांच का हिस्सा बनाया है. मामले में दाखिल चार्जशीट में कुल 106 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं. इनमें शिकायतकर्ता, उसकी मां, टीसीएस के कर्मचारी और प्रबंधन, पॉश समिति के सदस्य तथा जांच अधिकारी शामिल हैं.
पीड़िता की मां ने भी पुलिस को दिए ब
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →