कॉकरोच जनता पार्टी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ ख़त्म, अभिजीत दीपके ने क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे. इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है. जंतर-मंतर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता इशाद्रिता लाहिड़ी ने इसकी पुष्टि की है.
बीबीसी संवाददाता ने बताया है कि सीजेपी ने घोषणा की है कि प्रदर्शन ख़त्म हो चुका है. साथ ही वहां मौजूद लोगों से वापस जाने को कहा है.
प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि 'आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था.'
उन्होंने एक्स पर लिखा, "अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूँ, उनसे आख़िरी बार मिले हुए एक साल से ज़्यादा हो गया है. पिछले 15 दिनों में उन्हें बहुत तकलीफ़ हुई है और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा. उन्हें वापस घर ले जाऊँगा.
"आपकी जानकारी के लिए, आज का प्रोटेस्ट तो बस एक ट्रेलर था. इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए धन्यवाद!"
शनिवार सुबह सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुँचे. इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया.
इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे.
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा, "पिछले दो-तीन दिन से मेरी मां-बहन रो रहे थे कि तुम वापस आ जाओगे तो ये लोग तुम्हें अंदर डाल देंगे. मेरे घर वापस आने से उन्हें डर लग रहा था. ये मेरी मां का अकेले का डर नहीं है."
"इस देश में जो भी बच्चा, स्टूडेंट, युवा... राजनीति के ऊपर और इस सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा तो उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को कहीं ये अंदर न डाल दें. कब तक हम ऐसे डर में जिएंगे, एक बार इनको बता दो कि इनकी डर की राजनीति से हम अब नहीं डरने वाले हैं."
अभिजीत दीपके ने इसके बाद "नहीं डरेंगे नहीं डरेंगे, तुम्हारी राजनीति से नहीं डरेंगे, धर्म की राजनीति बंद करो, हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो" जैसे नारे लगाए.
अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर कहा, "पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं."
उन्होंने दावा किया, "महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाखों स्टूडेंट्स होंगे. ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है. ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है."
उन्होंने कहा, "10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू-मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू-मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिलीं?"
कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. सीजेपी ने समर्थकों से कहा है कि 'आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.'
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →