'कमर पर हाथ लगाओगे, एक मिनट में तुम्हारी...', जब डांसर का फूटा गुस्सा

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 3 saat önce

एक बर्थडे प्रोग्राम के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. कमर छूने पर डांसर ने एक मनचले को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया और माइक पर खरी-खोटी सुनाई. पूरी इनसाइड स्टोरी और वीडियो की डिटेल यहां पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आईं मशहूर हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ भीड़ में मौजूद एक युवक ने अभद्रता करने की कोशिश की. डिंपल चौधरी ने बिना डरे मंच पर ही उस युवक को करारा तमाचा जड़ दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, डिंपल चौधरी सास्नी के ग्राम नगला नाई में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में परफॉर्म करने आई थीं. 3 जून को आयोजित इस कार्यक्रम का जिम्मा 'रागनी महाशय उदल एंड पार्टी' के पास था. डांसर की एक झलक पाने और उनकी प्रस्तुति देखने के लिए कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय दर्शक मौजूद थे.

लाल कैप पहने युवक ने की अशोभनीय हरकत कार्यक्रम के दौरान लाल रंग की कैप पहने एक युवक लगातार मंच के आसपास मंडरा रहा था. डांस परफॉर्मेंस के बीच में ही उस युवक ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए डिंपल चौधरी के साथ अशोभनीय हरकत की और उनकी कमर को छू लिया. अचानक हुई इस हरकत पर डिंपल बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने तुरंत घूमकर युवक के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया.

माइक लेकर जताया विरोध, बीच में छोड़ा मंच थप्पड़ मारने के तुरंत बाद डिंपल चौधरी ने कार्यक्रम संचालक के हाथ से माइक अपनी तरफ खींचा और सार्वजनिक रूप से मंच से ही अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की.

डांसर ने मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा, "ऐसा है, एक मिनट में तुम्हारी... धो दूंगी. स्टेज पर परफॉर्मेंस देने का मतलब यह कतई नहीं है कि कहीं भी हाथ लगा दोगे." देखें एक VIDEO:-

इसके बाद उन्होंने साफ कह दिया कि वे अब आगे डांस नहीं करेंगी और कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर मंच से नीचे उतर गईं.

इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया वीडियो डिंपल चौधरी ने अपने साथ हुई इस बदसलूकी और अपनी त्वरित प्रतिक्रिया का वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो में युवक की घटिया हरकत और उसके बाद डांसर का कड़ा रुख साफ नजर आ रहा है.

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आयोजक के खिलाफ बिना परमिशन के कार्यक्रम कराए जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: 'मैं ठाकुर हूं...', बोलने वाली बैंक कर्मचारी से ई-रिक्शे में बैड टच, वीडियो शेयर कर बोलीं- मैंने उसे झापड़ मारा

इसके बावजूद, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है. लोग डांसर डिंपल चौधरी के साहस की सराहना कर रहे हैं और इसे कलाकारों के सम्मान व सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा बता रहे हैं.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön