चलती ट्रेन में टूटा कपलर, दो हिस्सों में बंटी वैष्णो देवी स्पेशल, बाल-बाल बचे यात्री

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 3 saat önce

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. वैष्णो देवी जा रही न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का एक कोच अचानक अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया. हादसे के वक्त ट्रेन स्टेशन से निकल ही रही थी, जिससे 1200 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई.

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. वैष्णो देवी जा रही करीब 1200 यात्रियों से भरी न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का एक कोच अचानक अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया. घटना के दौरान तेज आवाज सुनकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर कोच से बाहर निकल आए.

जानकारी के मुताबिक, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार तड़के करीब ढाई बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी. सुबह 8.47 बजे ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी, अचानक एक स्लीपर कोच से जोरदार आवाज आई.

यह भी पढ़ें: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से 3 मजदूरों की हुई मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को किसी बड़े विस्फोट जैसी आशंका होने लगी. कुछ ही पलों में पता चला कि कोच को दूसरे डिब्बे से जोड़ने वाला हिस्सा टूट गया है और डिब्बा अलग हो गया है. इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया.

हादसे के बाद कई यात्री अपने-अपने कोच से बाहर निकल आए. लोगों ने रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार बेहद कम थी और वह स्टेशन से निकल ही रही थी.

अगर यही हादसा ट्रेन के हाईस्पीड में होने के दौरान होता तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी. ऐसे में बड़ी जनहानि और ट्रेन दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था. इसी वजह से इस घटना को रेलवे के लिए गंभीर चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने प्रभावित कोच और ट्रेन के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया और तकनीकी जांच शुरू कर दी.

लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह के विस्फोट या संदिग्ध गतिविधि की बात सामने नहीं आई है.

समीर वर्मा के अनुसार ट्रेन जब स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर टूट गया. इसी वजह से एक डिब्बा दूसरे डिब्बे से अलग हो गया. उन्होंने साफ कहा कि यह एक तकनीकी हादसा है और किसी प्रकार का ब्लास्ट नहीं हुआ है.

अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है. तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कपलर टूटने के पीछे क्या वजह रही.

फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे के एक कोच की सामान्य आयु लगभग 25 वर्ष मानी जाती है. जिस डिब्बे से जुड़ी यह घटना हुई है, उसकी उम्र अभी करीब 15 वर्ष ही है.

उन्होंने कहा कि जब किसी यांत्रिक हिस्से में टूट-फूट होती है तो तेज आवाज आना स्वाभाविक है. इसलिए केवल आवाज के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा. पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है.

DRM ने कहा कि

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön