छोटी बहन के देसी अंदाज पर भारी पड़ा 51 साल की करिश्मा का बॉसी लुक!

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 3 saat önce

कपूर खानदान की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल और फैशनसेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में दोनों बहनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक्स ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उनके लुक्स की खूब चर्चा हो रही है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

Kareena-Karisma Fashion: कपूर खानदान की स्टाइलिश बहनें सिर्फ दमदार एक्टिंग नहीं बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. एक बार फिर करीना और करिश्मा अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं. करिश्मा कपूर की नई वेब सीरीज ब्राउन की स्क्रीनिंग में दोनों बहनें साथ नजर आईं, जहां उनके अलग-अलग लेकिन बेहद अट्रैक्टिव फैशन चॉइस ने सबका ध्यान खींच लिया. एक तरफ करीना का सॉफ्ट और समर-फ्रेंडली एथनिक लुक था, तो दूसरी ओर करिश्मा ने पावर ड्रेसिंग करके सबका ध्यान खींचा.

करीना कपूर अच्छे से अपने स्टाइल से लाइमलाइट चुराना जानती हैं, यही वजह है कि वो जहां जाती हैं, लोगों की नजरें अपने आप ही उन पर चली जाती हैं. बड़ी बहन की सीरीज के लिए सपोर्ट करने पहुंची बेबो ने पाउडर ब्लू रंग का खूबसूरत फ्लोरल कुर्ता सेट पहना था, जो हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक में तैयार किया गया था.

करीना के पूरे आउटफिट पर पिंक, लैवेंडर और ग्रीन शेड्स के फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए थे, जो इसे फ्रेश लुक दे रहे थे. कुर्ते में फ्रंट बटन डिटेलिंग, राउंड नेकलाइन और फुल शीयर स्लीव्स थीं, जो लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना रही थीं. इस खूबूसरत सूट के साथ उन्होंने मैचिंग बॉटम्स और फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया, जिसने पूरे आउटफिट को बिल्कुल इंडियन टच दिया.

करीना ने सिंपल लुक सूट पहना था, जिसकी सादगी को बनाए रखते हुए उन्होंने ज्यादा हैवी जूलरी भी पेयर नहीं की. उन्होंने सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को स्टाइल किया. बिना ज्यादा ज्वेलरी और हैवी मेकअप के भी उनका लुक बेहद क्लासी और ग्रेसफुल नजर आया.

करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान भी अपनी बड़ी साली को सपोर्ट करने पहुंचे थे. करीना की तरह सैफ भी यहां ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए. उन्होंने ब्लैक रंग का पठानी कुर्ता-पजामा पहना था, जिसमें उनका रॉयल अंदाज साफ झलक रहा था.

जहां करीना ने देसी अवतार में नजर आईं, वहीं करिश्मा कपूर मॉर्डन और बॉस लेडी वाइब्स देती नजर आईं. उन्होंने ब्लैक ड्रेस के ऊपर क्रीम रंग का स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर पहना था, जिस पर पैटर्न डिटेलिंग और बड़े गोल्ड बटन लगे थे. यह ब्लेजर उनके पूरे लुक का हाईलाइट बन गया. करिश्मा ने अपने आउटफिट को ब्लैक ग्लासेस और बड़े ब्लैक क्लच के साथ स्टाइल किया.

करीना और करिश्मा दोनों ने अपने-अपने फैशन स्टाइल को पूरी तरह जस्टिफाई किया. करीना का फ्लोरल एथनिक लुक समर फैशन गोल्स देता नजर आया, जबकि करिश्मा का ब्लेजर लुक मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का शानदार एक्जमपल सेट करता दिखा. छोटी बहन करीना के सामने 51 साल की करिश्मा के ग्लैमर्स लुक ने लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट किया.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön