बिकिनी में अफगानी मॉडल ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट की फिगर, बीच पर किया चिल

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 3 saat önce

स्प्लिट्सविला 16 फेम मॉडल सदफ शंकर हाल ही में गोवा छुट्टियां मनाने पहुंचीं. वहां अपने दोस्तों संग इस ट्रिप पर वो समंदर किनारे भी चिल करती नजर आईं. सदफ ने बिकिनी पहनकर कई कातिलाना पोज दिए.

स्प्लिट्सविला 16 फेम मॉडल सदफ शंकर हाल ही में गोवा छुट्टियां मनाने पहुंचीं. वहां अपने दोस्तों संग इस ट्रिप पर वो समंदर किनारे भी चिल करती नजर आईं. सदफ ने बिकिनी पहनकर कई कातिलाना पोज दिए.

सदफ बीच पर सनसेट एंजॉय करती दिखाई दीं. इस दौरान उन्होंने ब्लैक बिकिनी में अपनी टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट की. वो बेहद बोल्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं.

कुछ तस्वीरों में सदफ के लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल रहा. खुले बाल और नो मेकअप लुक में वो बेहद ग्लैमरस लगीं. सदफ गोवा के बीच पर काफी मस्ती भरे मूड में लग रही थीं.

सदफ अपने दोस्तों संग भी मस्ती करती नजर आईं. दो लड़कों ने उन्हें अपने मजबूत कंधों पर बिठाया हुआ है. इस दौरान अफगानी मॉडल हंसती-खिलखिलाती दिखी.

सदफ शंकर की बोल्डनेस पर फैंस भी फिदा होते नजर आए. फोटोज में उनके बिकिनी लुक से लेकर खूबसूरत सनसेट की खूब तारीफ हुई. मॉडल का कॉन्फिडेंस देखकर कुछ हैरान भी दिखे.

बिकिनी में सदफ का स्टाइल और खूबसूरती, कई दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही है. अफगानी मॉडल का बेबाकपन लोगों का दिल जीत रहा है.

सदफ शंकर की बात करें तो वो अफगानिस्तान से हैं, मगर अब पूरी तरह इंडिया में शिफ्ट हो चुकी हैं. वो 10 साल से इस देश में रह रही हैं और अब यहीं की नागरिक बनने का प्लान कर रही हैं.

सदफ को हिंदुस्तानी घराने की बहू बनना है. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद स्प्लिट्सविला शो के दौरान किया था. वो मुसलमान हैं, लेकिन इंडिया में रहकर शिव भगवान की भक्त बन चुकी हैं.

सदफ का पूरा नाम सदफ शंकर है. शिव की परम भक्त होने की वजह से उन्होंने अपना सरनेम बदल लिया है. वो पूजा में भी बहुत विश्वास रखती हैं. मॉडल खास दिनों पर व्रत भी रखती हैं. उन्हें हिंदू धर्म में काफी विश्वास हो गया है.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön